मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : सुरक्षा कर्मियों के 430 पदों के लिए चल रहा भर्ती शिविर : जिले के 34 लोग चयनित

सुरक्षा कर्मियों के 430 पदों के लिए चल रहा भर्ती शिविर : जिले के 34 लोग चयनित


         गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 30 मई 2023/ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से एस.आई.एस. इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा कर्मियों के 430 पदों पर भर्ती शिविर आयोजन किए जा रहे है।  कंपनी  के भर्ती अधिकारी श्री संतोष राव ने बताया कि भर्ती शिविर के माध्यम से अब तक जिले के 34 लोगों को चयनित किया गया है। जिसमें सुरक्षा गार्ड के 27, सुपरवाइजर के लिए 2, सुरक्षा अधिकारी के लिए 1 और सीआरटी के लिए 4 लोगों को चयनित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत विभिन्न संस्थानों में नियोजित किया जाएगा। आगामी भर्ती शिविर जनपद गौरेला में 1 एवं 2 जून, जनपद पेंड्रा में 5 एवं 6 जून, जनपद मरवाही में 7 एवं 8 जून और शासकीय आईटीआई गौरेला में 9 एवं 12 जून को लगाया जा रहा है। विदित हो कि सिक्यूरिटी गार्ड के लिए 10वीं उत्तीर्ण एवं ऊंचाई न्यूनतम 167.5 सेमी, सुपरवाइजर के लिए न्यूनतम 170 सेमी ऊंचाई के साथ 12वीं एवं एनसीसी प्रमाण पत्र और सुरक्षा अधिकारी के लिए न्यूनतम 170 सेमी ऊंचाई स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के कंपनी के भर्ती अधिकारी के मोबाईल नम्बर 9399383132 पर संपर्क कर सकते है।