मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 01 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

आंगनबाडी कार्यकर्ता भर्ती : दावा आपत्ति 27 मई तक आमंत्रित

आंगनबाडी कार्यकर्ता भर्ती : दावा आपत्ति 27 मई तक आमंत्रित

         गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 24 मई 2023/ एकीकृत बाल विकास परियोजना गौरेला के अन्तर्गत आंगनबड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर पदपूर्ति हेतु 9 से 23 फरवरी 2023 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। विभाग द्वारा कार्यकर्ता के 5 पदों पर भर्ती हेतु अनन्तिम सूची का प्रकाशन किया गया है। इसके लिए अभ्यर्थी अपना दावा आपत्ति 27 मई 2023 तक कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना गौरेला में कर सकते है।