मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 01 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणाएं विधानसभा- रामपुर, जिला-कोरबा : 22 मई 2023

ग्राम-चिर्रा

  • कुदमुरा से श्यांग तक पक्की सड़क।
  • ग्राम चिर्रा और कुदमुरा में धान खरीदी केंद्र।
  • चिर्रा में सांस्कृतिक मंच और मुक्तिधाम का निर्माण।
  • बरपाली में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।
  • रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 देवगुड़ी का निर्माण, प्रत्येक के लिए 5-5 लाख का प्रावधान।
  • ग्राम तरदा, केवराद्वारी और चिर्रा के हाई स्कूलों का हायर सेकेंडरी में उन्नयन।
  • कनकी ग्राम में हायर सेकेंडरी स्कूल और कुदुरमाल ग्राम में हाई स्कूल भवन का निर्माण।
  • कनकेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • ग्राम करतला में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी।
  • चिर्रा ग्राम में स्वसहायता समूह के लिए प्रशिक्षण भवन का निर्माण।
  • रामपुर और उमरेली में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ होगा।

क्रमांक-1001/चतुर्वेदी