मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 01 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: सेजेस संविदा भर्ती की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, दावा आपत्ति 26 मई तक आमंत्रित

सेजेस संविदा भर्ती की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, दावा आपत्ति 26 मई तक आमंत्रित

                   गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 19 मई 2023/ जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए 23 नवंबर 2022 को प्रकाशित विज्ञापन अनुक्रम में 30 नवंबर 2022 को साक्षात्कार किया गया। निर्धारित अर्हक परीक्षाओं के प्राप्तांकों के निर्धारित प्रतिशत अंक एवं साक्षात्कार के प्राप्तांकों के योग के आधार पर अनंतिम चयन सूची एवं अनंतिम प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। यह सूची कार्यालय की वेबसाईट deogpm.webs.com पर भी अवलोकन की जा सकती है। यदि किसी अभ्यर्थी को कोई दावा आपत्ति हो तो अभ्यर्थी 26 मई 2023 को साम 5 बजे तक अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज सहित कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त दावा आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। परीक्षण के दौरान किसी भी स्तर पर त्रुटि या अभ्यर्थी द्वारा दी गई गलत जानकारी संज्ञान में आने पर उसका नाम अंतिम चयन प्रतीक्षा सूची से विलोपित कर दिया जायेगा। यह अंतिम चयन एवं अंतिम प्रतीक्षा सूची नहीं है, दावा आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम चयन एवं अंतिम प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी।