मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 04 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

महासमुंद : वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक 22 मई को

महासमुंद, 18 मई 2023

कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर, महासमुंद की 18वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक सोमवार 22 मई 2023 को प्रातः 10:30 बजे से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख ने बताया कि उक्त बैठक में वर्ष 2022-23 की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण एवं 2023-24 के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक में सर्व संबंधितों को नियत समय पर उपस्थित होने को कहा गया है।

क्रमांक/50/148