मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

सूरजपुर : सखी निवास संचालन हेतु संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित

सूरजपुर/28 अप्रैल 2023

   महिला बाल विकास विभाग मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा जिले में मिशन शक्ति योजनान्तर्गत शहरी, अद्र्वशहरी क्षेत्र में कार्यरत कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थान पर आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सखी निवास के संचालन हेतु स्वयंसेवी संस्थाओं से परियोजना प्रस्ताव आमंत्रित हैं। सखी निवास हेतु वित्तीय संसाधन केन्द्र शासन द्वारा वित्त पोषित है। परियोजना प्रस्ताव 04 मई 2023 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त जिला कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय की वेबसाईट www.wcd.nic.in  पर अथवा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त जिला कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

क्रमांक/121 /लोकेश