मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 01 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

रायगढ़ : कलेक्टर की पहल, अब विकासखंड स्तर पर लगेगी जनचौपाल

कलेक्टर श्री सिन्हा 26 अप्रैल को धरमजयगढ़ में लगाएंगे जनचौपाल
सुबह 11 बजे से जनपद सभाकक्ष में जनचौपाल होगा शुरू

रायगढ़, 24 अप्रैल 2023

कलेक्टर श्री सिन्हा एक नई पहल करने जा रहे हैं। अब वे जिले मुख्यालय के साथ ही अपने प्रवास के दौरान विकासखंड स्तर पर भी जनचौपाल लगाने जा रहे हैं। जिससे दूर-दराज के लोग जो मुख्यालय नही पहुंच पाते हैं उनसे मिलकर उनकी समस्याएं सुनकर समाधान के लिए कार्य किया जा सके। इस कड़ी में कलेक्टर श्री सिन्हा बुधवार को धरमजयगढ़ प्रवास पर रहेंगे। यहां वे जनपद पंचायत सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से जनचौपाल लगाकर लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्री सिन्हा हर हफ्ते सोमवार को कलेक्ट्रेट में जनचौपाल के माध्यम से लगातार लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन उनके निराकरण के लिए कार्य कर रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है। अब कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस दिशा में नई पहल की है। जिससे विकासखंड स्तर पर लोग कलेक्टर से सीधे मिलकर अपनी बात रख सकें।
स.क्र./86/ राहुल