मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 01 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

गौरेला पेंड्रा मरवाही : मतदान दल गठन करने हेतु सॉफ्टवेयर में कर्मचारियों का डेटा प्रविष्टि करने प्रशिक्षण आयोजित

मतदान दल गठन करने हेतु सॉफ्टवेयर में कर्मचारियों का डेटा प्रविष्टि करने प्रशिक्षण आयोजित

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 अप्रैल 2023

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 को ध्यान में रखते हुए मतदान दल गठन करने हेतु साफ्टवेयर में कर्मचारियों का डेटा प्रविष्टि करने जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों और कम्प्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेण्ड्रा के सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आनंद रूप तिवारी और मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से साफ्टवेयर वर्जन 3.6 में कर्मचारियों की विस्तृत जानकारी एन्ट्री करने से संबंध में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान यूजर आईडी एवं पासवर्ड भरने, भरे गए प्रविष्ट का सत्यापन, अधिकारी-कर्मचारी का नाम, वेतनमान, जन्मतिथि, सर्विस बुक, बैंक खाता नंबर, वोटर आईडी, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी भरने और फाइनलाइजेशन करने के बारे में बताया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरना है। यह जानकारी अनंतिम होगा, चुनाव से पहले अपडेट करने का विकल्प होगा। उन्होंने डाटाबेस में सभी कर्मचारियों, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों एवं स्थानांतरित होने वाले कर्मचारियों, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के कर्मचारियों, महिला कर्मचारियें एवं केंद्रीय सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों का भी डेटाबेस तैयार करना है। उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जरूरत पड़ने पर सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों की भी आवश्यकता पड़ सकता है। उन्होने कहा कि डाटाबेस तैयार करने में कर्मचारियों का नाम वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। डेटाबेस तैयार करने के लिए सभी डीडीओ को आईडी पासवर्ड दिया जा रहा है।