मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

महासमुंद : सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 6 को

महासमुंद 5 अप्रैल 2023

जिला पंचायत महासमुंद के सामान्य प्रशासन समिति की बैठक की तिथि में संशोधित करते हुए गुरूवार 6 अप्रैल 2023 को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक दोपहर 01ः00 बजे से होगी। बैठक में महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, वन विभाग सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। सर्व संबंधितों को बैठक में जानकारी के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।
क्रमांक/12/12