मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
सोमवार, 05 जून 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : रूसे जलाशय योजना के कार्य के लिए 14.32 करोड़ रूपए की स्वीकृति

रायपुर, 31 मार्च 2023

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के विकासखण्ड-खैरागढ़ के अंतर्गत रूसे जलाशय के मुख्य नहरों के जीर्णोद्धार, लाईनिंग कार्य एवं नहर विस्तारीकरण कार्य के लिए 14 करोड़ 32 लाख 45 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 2467 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
क्रमांक-7656/चौधरी