मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
मंगलवार, 03 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर : बेरोजगारी भत्ता योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

 अम्बिकापुर 29 मार्च 2023

जिले में बेरोजगारी भत्ता योजना के सफल क्रियान्वयन हेतुे कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के द्वारा जिला स्तरीय समिति का गठन कर दिया गया है।
    जारी आदेशानुसार जिला स्तरीय समिति में कलेक्टर अध्यक्ष तथा जिला पंचायत सीईओ उपाध्यक्ष होंगे। आयुक्त नगर पालिक निगम, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, उप संचालक जिला जनसम्पर्क, लीड बैंक मैनेजर, सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण तथा प्राचार्य लाइवलीहुड कॉलेज सदस्य होंगे तथा उप संचालक रोजगार  सदस्य सचिव होंगे।
समाचार क्रमांक 450/2023