मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 01 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

कोण्डागांव : उद्यान विभाग के आम बगीचों में 3 एवं 5 अप्रैल सहित 10 एवं 12 अप्रैल को होगी फल बहार नीलामी

कोण्डागांव, 28 मार्च 2023

जिले में उद्यान विभाग के अंतर्गत स्थापित रोपणियों में रोपित आम बगीचों के फल बहार की नीलामी आगामी 3 एवं 5 अप्रैल सहित 10 एवं 12 अप्रैल को होगी जिसके तहत शासकीय उद्यान  रोपणी कोपाबेड़ा में 3 अप्रैल को मध्यान्ह 12 बजे तथा शासकीय उद्यान रोपणी फरसगांव में 5 अप्रैल  को  दोपहर 2 बजे नीलामी की जायेगी। इसी तरह शासकीय उद्यान रोपणी अड़ेंगा केशकाल में 10 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तथा शासकीय उद्यान रोपणी टेंवसा बड़ेराजपुर में 12 अप्रैल को दोपहर 2 बजे नीलामी की जाएगी। उक्त नीलामी में इच्छुक बोलीकर्ता नियत तिथि  एवं समय पर उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं। शासकीय बोली के पूर्व प्रत्येक बोलीकर्ता को अपने पहचान हेतु आधार कार्ड या मतदाता परिचय पत्र प्रस्तुत करने के साथ ही 15 हजार रुपये अमानत राशि के रूप में जमा करना होगा। नीलामी से सम्बंधित अंतिम निर्णय सहायक संचालक उद्यान जिला कोंडागांव की होगी। उक्त नीलामी सम्बन्धी जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला कोंडागांव सहित सम्बन्धित शासकीय उद्यान रोपणी में सम्पर्क किया जा सकता है।
क्रमांक-255ं/गोपाल