मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 24 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

सुकमा : 10 लोगों को 20 लाख से अधिक की अनुदान राशि प्रदान

सुकमा

शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा सुरक्षा योजना

सुकमा, 22 मार्च 2023

विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का शुभारंभ सुकमा जिले में 21 मार्च को पौधे रोपण कर किया गया। इस अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा सुरक्षा योजना अंतर्गत हितग्राहियों के खाते में राशि भी ऑनलाइन ट्रान्सफर किया गया। शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा सुरक्षा योजना के तहत जिले के 10 लाभान्वित हितग्राहियों को 20 लाख 30 हजार रुपए का सांकेतिक चेक मुख्य अतिथि श्री हरीश कवासी व कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यालय प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित सुकमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा समिति से ग्राम तोरुतोंग निवासी शांति को 4 लाख और विद्या ठाकुर को 2 लाख रुपए का अनुदान राशि प्रदान किया गया। इसी प्रकार  कुकानार समिति के सोमड़ी करतामी, तोंगपाल समिति के सोनाधर, डुब्बाटोटा समिति के लक्के व कमलेश, छिंदगढ़ समिति के नंदाराम मड़कामी औऱ गादीरास समिति के हिड़मे व घसिया राम को दो-दो लाख रुपए की अनुदान राशि दिया गया। गादीरास समिति के करण सिंह बघेल को 30 हजार की राशि का अंतरण किया गया।

129./2023