मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 24 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

जशपुरनगर  : जनहानि के 1 मामलें में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

जशपुरनगर 22 मार्च 2023

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम दीवानपुर निवासी स्व. चूड़ामणी यादव की नाला के पानी में डूबने से 7 जनवरी 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पु़त्र गिरधारी यादव, हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

स.क्र./462/सुरजीत सिंह