- 21 मार्च 2023
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 21 मार्च 2023
कलेक्टर श्री पी एस ध्रुव की संवेदनशीलता से जिले के विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम चनवारीडांड के राजेश पनिका को आधार कार्ड और राशनकार्ड की त्वरित सुविधा मिली। राजेश ने बताया कि उन्होंने आधार कार्ड एवं राशन कार्ड हेतु कलेक्टर कार्यालय में आवेदन किया था। कलेक्टर श्री ध्रुव के संज्ञान में आते ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को तुरंत आधार कार्ड एवं अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। जिसके परिणामस्वरूप आज कलेक्टर श्री ध्रुव ने स्वयं श्री राजेश को आधारकार्ड एवं अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान किया। राजेश ने इस हेतु कलेक्टर श्री ध्रुव एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
समाचार क्रमांक 15/ 2023/संगीता