मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 01 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर : कलेक्टर ने जिले वासियों को दी होली की बधाइयां 

सुरक्षित और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील
    अम्बिकापुर 7 मार्च 2023

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने रंगों के पर्व होली की जिले वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि होली का त्यौहार भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द्र का त्यौहार है। सभी अपने परिवारों के साथ खुशी के साथ होली मनाएं एवं खुशियां बांटें। किसी प्रकार से त्यौहार में खलल डालने वाले उपद्रवी तत्वों से निपटने जिला प्रशासन सतर्क है। उन्होंने शब-ए-बारात की भी बधाई देते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूरी सहयोग करने की बात कही है। 
समाचार क्रमांक 355/2023