मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
मंगलवार, 06 जून 2023
मुख्य समाचार:

कोरिया: प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि मंजूर

कोरिया, 03 मार्च 2023

कोरिया 03 मार्च 2023/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम सरईगहना के धनसाय की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सुदीनलाल एवं तहसील पोड़ी (बचरा) के ग्राम कदमबहरा के राकेश कुमार की सांप के काटने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सुमित लाल के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी गई है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैैं।
क्रमांक 09/2023/मेघा