मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
सोमवार, 25 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर  : कलेक्टर ने दिशा दर्शन बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

समूह की महिलाएं समझेंगी मिलेट्स प्रोसेसिंग की बारीकियों

अम्बिकापुर 24 फरवरी 2023

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट परिसर से दिशा दर्शन बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिशा दर्शन अंतर्गत तीन वाहन में स्वंय सहायता समूह की महिलाएं व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी सहित कुल 150 सदस्य मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में मिलेट्स प्रोसेसिंग का अवलोकन कर बारीकियों को समझेंगे तथा जिले में मिलेट्स मिशन के कार्य को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे।
इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बंसत मिंज सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

समाचार क्रमांक 291/2023