मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 04 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर : महिला आयोग का संभाग स्तरीय कार्यशाला 23 को

अम्बिकापुर 20 फरवरी 2023

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग का एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला प्रशिक्षण का आयोजन 23 फरवरी 2023 को किया गया है। यह प्रशिक्षण राजमोहनी देवी भवन अम्बिकापुर में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। कार्यशाला की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक करेंगी।
प्रशिक्षण में महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही नगर निगम, नगर पालिक व पंचायत के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
समाचार क्रमांक 257/2023