मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 22 मार्च 2023
मुख्य समाचार:

महासमुंद : समस्याओं के निराकरण हेतु टोल फ्री वाहन रवाना

उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह ने दिखायी हरी झण्डी

महासमुंद 02 फरवरी 2023

सियान दिव्यांगजनों में उभयलिंगी व्यक्तियों के समस्याओं के निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग के नवीन, महत्वकांक्षी एवं जनहितकारी योजना के तहत आज जिला समाज कल्याण कार्यालय परिसर से उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह ने हेल्प लाईन नम्बर वाहन को हरी झण्डी दिखायी। उन्होंने कहा कि उक्त टोल फ्री नम्बर 1800-233-8989 एवं हेल्पलाईन नम्बर 155-326 पर कोई भी वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं उभयलिंगी व्यक्ति विभाग की संबंधित जानकारी, परामर्श, अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी प्राप्त कर सकता है।

श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि हितग्राही के फोन आने के 24 घंटे के भीतर उनके समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। यह टोल फ्री एवं हेल्पलाइन नम्बर सप्ताह के सातों दिन सेवा में उपलब्ध होगा। इसके अलावा यह विभागीय योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस वाहन से लाउडस्पीकर के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह वाहन नगरीय क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी के साथ-साथ कर्मचारी नारा लेखन का भी कार्य करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं तृतीय लिंग व्यक्तियों को विभागीय योजना से लाभान्वित किया जा सके। इस मौके पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

क्रमांक/12/855