- 01 फरवरी 2023
पोर्टल अपग्रेड होने के बाद शेष कृषकों तत्काल किया जाएगा वितरण
अम्बिकापुर 01 फरवरी 2023
राष्ट्रीय राजमार्ग में प्रभावित 185 कृषकों को एक माह के भीतर ही 12 करोड़ 8 लाख 48 हजार 650 रुपये मुआवजा राशि वितरण किया गया है। भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के भूमि राशि पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा है जिसके कारण पोर्टल को 15 फरवरी तक के लिए बंद किया गया है। पोर्टल प्रारंभ होने पर प्रभावित शेष कृषकों को तत्काल मुआवजा राशि का वितरण किया जाएगा।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर श्रीमती शिवानी जायसवाल ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग बिलासपुर-कटघोरा-अम्बिकापुर के खण्ड शिवनगर से अम्बिकापुर मार्ग की मुआवजा वितरण की गई है जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-111 अंतर्गत तहसील अम्बिकापुर के प्रभावित ग्रामों साड़बार, जोगीबांध, सुन्दरपुर, माझापारा, भिट्ठीकला, मेंड्राकला, उदयपुरढाब के 178 कृषकों को 10 करोड़ 37 लाख 91 हजार 308 रुपये तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-78 अम्बिकापुर-पत्थलगांव अंतर्गत प्रभावित के 7 कृषकों को 1 करोड़ 70 लाख 57 हजार 342 रुपये की मुआवजा राशि वितरण किया गया है। उपरोक्त ग्राम के शेष कृषकों के मुआवजा वितरण के संबंध में पोर्टल अपग्रेड होने के उपरांत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।समाचार क्रमांक 178/2023