मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 22 मार्च 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर : राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सरगुजा ने सरहुल नृत्य में मारी बाजी

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव

अम्बिकापुर 29 जनवरी 2023

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सरहुल नृत्य प्रतियोगिता 15 से 40 आयु वर्ग में सरगुज़ा जिला ने प्रथम स्थान हासिल किया है वही 40 से अधिक आयु वर्ग मंत द्वितीय स्थान पर रहा। प्रथम स्थान मिलने पर 10 हजार एवं द्वितीय स्थान पर 7500 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार सहित जिले के जनप्रतिनिधियों ने टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
रविवार को रायपुर के दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतियोगिता में सरगुज़ा जिले के कलाकारों ने सरहुल नृत्य का उम्दा प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार अपने जिले के नाम किए। निर्णायको में सरगुज़ा से श्री संजय सुरीला, श्री हृदय राम राजवाड़े व रायपुर से श्री प्रेम चंद्राकर रहे।
उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान एवं दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 28 जनवरी से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जो 30 जनवरी को सम्पन्न होगा।
समाचार क्रमांक 160/2023          --00--