खैरागढ़, 26 जनवरी 2023
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित परेड में श्रेष्ठ परेड के लिए भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल आईटीबीपी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। द्वितीय स्थान पर छ.ग. सशस्त्र बल 21 वी वाहिनी बालोद और तीसरे स्थान पर जिला पुलिस बल रहा। विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने प्लाटून कमांडर निरीक्षक श्री मन्टु कुमार कुशवाहा, पी.सी. श्री विश्व विजय चंद्राकर और एएसआई श्री कमलेश सिंह बनाफर को श्रेष्ठ परेड के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। वही स्कूल प्लाटून में स्काउड गाइड शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक शाला खैरागढ़ को पहला, एनसीसी डॉ. पदुम लाला पन्ना लाल बक्शी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यायल खैरागढ़ को दूसरा और स्काउड गाइड सरस्वती उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ को तीसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि ने प्लांटून को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
परेड में 09 प्लाटून शामिल हुए
गणतंत्र दिवस परेड में परेड कमांडर उप निरीक्षक श्री जितेन्द्र डहरिया व द्वितीय कमांडर एएसआई बलरामदास कोशरे ने प्रतिनिधित्व किया। गणतंत्र दिवस पर इस वर्ष कुल 09 टोलियां शामिल हुई, जिसमें आईटीबीपी से प्लाटून कमांडर निरीक्षक श्री मन्टु कुमार कुशवाहा, छ.ग. सशस्त्र बल 21 वी वाहिनी बालोद से पी.सी. श्री विश्व विजय चंद्राकर, जिला पुलिस से एएसआई श्री कमलेश सिंह बनाफर, एनसीसी से श्री जावेद खान, स्काउड गाइड पदुम पुन्नालाल बख्शी स्कूल से श्री कुणाल वर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर श्री लिलेन्द्र वर्मा, रेडक्रस पदुम पुन्नालाल बख्शी स्कूल से श्री दिपेश सिन्हा, स्काउड गाइड कन्या शाला खैरागढ़ से थामेश्वरी गर्ग और स्काउड गाइड सरस्वती शिशु मंदिर खैरागढ़ रूचिका सिंह ठाकुर ने प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जगदीश कुमार सोनकर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, श्री नीलाम्बर वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका खैरागढ़ श्री शैलेन्द्र वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्री लीला प्रकाश मंडावी, उपाध्यक्ष श्री मुरली वर्मा, छुईखदान जनपद अध्यक्ष श्री नीना विनोद ताम्रकार, मण्डी अध्यक्ष गण्डई श्री संजू सिंह चंदेल, जिला पंचायत सभापति श्री घम्मन साहू, श्री विप्लव साहू, उपाध्यक्ष नगर पालिका खैरागढ़ श्री रज्जाक खान, जिला सम्नवयक राजीव युवा मितान क्लब मयूरी सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी श्री भीखम चंद छाजेड़, जनपद सदस्य श्री आकाशदीप सिंह, समाजसेवी श्री नदीम मेमन, पूर्व अध्यक्ष खैरागढ़ मीरा चोपड़ा, पार्षद सुमन पटेल, विनय देवांगन, देवीन कोठले, एल्डरमैन श्री पलाश सिंह, श्री रतन सिंगी, श्री यतेन्द्र सिंह, श्री संजय पिंजानी, श्री राजेश मिश्रा, श्री साजिद मेमन, आरती यादव, डॉ. किरण झा, नसीमा मेमन सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिध, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं पुलिस के अधिकारी-जवान उपस्थिति थे।
समाचार-निखलेश