- 26 जनवरी 2023
महासमुंद 26 जनवरी 2023
कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज 74 वें गणतंत्र दिवस पर जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में झंडा फ़हराया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 74 वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने अपने सरकारी निवास पर भी झंडा फ़हराया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रमांक/64/835