- 20 जनवरी 2023
अम्बिकापुर 20 जनवरी 2023
स्थानीय कलाकेन्द्र मैदान में जनजातीय समाज के अधिकार के संबंध में 21 जनवरी 2023 को आमसभा आयोजित की जा रही है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार द्वारा इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारियों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने इस हेतु अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अमृत लाल धु्रव को नोडल अधिकारी बनाया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्रीमती शिवानी जायसवाल को संपूर्ण प्रभार क्षेत्र के लिए, तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी को कलाकेन्द्र मैदान एवं तहसीलदार लखनपुर श्रीमती गरिमा ठाकुर को कलाकेन्द्र मैदान के महिला दीर्घा के लिए तथा नायब तहसीलदार श्री सिद्धार्थ सिंह चौहान को हॉटल पर्पल ऑर्चिड के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समाचार क्रमांक 116/2023