मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 30 मार्च 2023
मुख्य समाचार:

कोरिया : झुमका जल महोत्सव 2023 : बॉलीवुड सिंगर विनोद राठौड़ के मैं हूं खलनायक गाते ही झूम उठे लोग

कोरिया

छत्तीसगढ़ी स्टार अनुज शर्मा के शानदार छत्तीसगढ़ी गीतों पर थिरके कदम
पहली बार दिखा अद्भुत लेजर शो, सुन्दर आतिशबाजी ने जीता हजारों का दिल

कोरिया 18 जनवरी 2023

झुमका जल महोत्सव के प्रथम आयोजन पर बीते दिन देर शाम तक हजारों की भीड़ महोत्सव में शामिल रही और बेहतरीन प्रस्तुतियों का लोगों ने लुत्फ उठाया। छत्तीसगढ़ी कलाकार सुनील मानिकपुरी के भजन एवं सरगुजीहा गीतों की प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि हर कोई थिरक उठा। इसके बाद छत्तीसगढ़ी स्टार अनुज शर्मा के शानदार छत्तीसगढ़ी गीतों पर प्रस्तुति हुई। अनुज शर्मा ने घेरी बेरी, मया होगे रे़, जैसे गीतों पर अपने आवाज का जादू बिखेरा। इसके बाद बारी आई, बॉलीवुड के मशहूर सिंगर विनोद राठौड़ की। उनके मैं हूं खलनायक गाते ही लोग झूम उठे। झुमका जल महोत्सव के बेहद खूबसूरत पेशकश के बीच जब लेजर शो और आतिशबाजी शुरू हुई तो लोग देखते ही रह गए। लगभग 15 मिनट तक चले लेजर शो में कोरिया जिले के पर्यटन, संस्कृति और शासकीय योजनाओं की प्रगति का दृश्य देखा गया। इसके साथ ही भगवान शंकर के तांडव नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन भी लेजर शो के जरिए किया गया। इसके बाद भव्य आतिशबाजी शुरू हुई। झुमका महोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन देर शाम तक ठंड में हजारों की संख्या में मौजूद रहकर महोत्सव का आनंद लिया।
क्रमांक 45/ /संगीता