मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 30 मार्च 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर : स्वास्थ्य मंत्री फहराएंगे पीजी कॉलेज ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज

अम्बिकापुर, 18 जनवरी  2023

छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वे  राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के मैदान में 26 जनवरी 2023 को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में परिपत्र जारी कर दिया गया है। 
मुख्य अतिथि द्वारा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। 
समाचार क्रमांक 104/2023