- 18 जनवरी 2023
अम्बिकापुर, 18 जनवरी 2023
जिले में प्राकृतिक आपदा से तीन लोगों की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। तहसील अम्बिकापुर के ग्राम रनपुरकला निवासी देवनारायण सिंह आत्मज स्व. भुठल राम, तहसील लुण्ड्रा के ग्राम कुदर के खलेश्वर आत्मज स्व. मोतीराम तथा डूमरडीह की ठुरी बाई पति जेठू नगेशिया की नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई थी। अपर कलेक्टर श्री ए.एल. ध्रुव ने उक्त मृतक के परिजनों को देने के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने संबंधित तहसीलदार को मृतकों के परिजनों के देने के निर्देश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 105/2023