- 16 जनवरी 2023
कलेक्टर ने झुमका महोत्सव में शामिल होने जिलेवासियों से की अपील
कोरिया 16 जनवरी 2023
आज से दो दिवसीय झुमका जल महोत्सव का रंगारंग आगाज़ झुमका बोट क्लब में हो रहा है। 17 और 18 जनवरी को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनमोहक प्रस्तुतियां,विभागीय प्रदर्शनी, काइट फेस्टिवल, पेंटिंग एग्जीबिशन आदि क्रियाकलाप होंगे। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने समस्त जिलेवासियों से जिले में आयोजित हो रहे पहले झुमका जल महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की।महोत्सव में इन कलाकारों द्वारा दी जाएंगी प्रस्तुतियां-
दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन आज 17 जनवरी को महोत्सव के शुभारंभ पर दोपहर 1 बजे अतिथियों के स्वागत तथा उद्बोधन पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया जाएगा। जिसके पश्चात अतिथियों द्वारा झुमका आइलैण्ड में काइट फेस्टिवल एवं पेंटिंग एग्जीबिशन का अवलोकन किया जाएगा। दोपहर 2.50 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार सुश्री आरु साहू द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति, 3.40 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार श्री सुनील मानिकपुरी द्वारा तथा 6 बजे ओडिसी नृत्यांगना श्रीमती पूर्णाश्री राउत द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं छतीसगढ़ी कलाकार श्री अनुज शर्मा द्वारा शाम 7 बजे तथा बॉलीवुड कलाकार श्री विनोद राठौर की शाम 8 बजे मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी।
झुमका जल महोत्सव के दूसरे दिन 18 जनवरी को दोपहर 1 बजे अतिथियों के स्वागत तथा उद्बोधन के पश्चात दोपहर 2 बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, 4 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार श्री संजय सुरीला द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 5.30 बजे सूफी कलाकार श्री नासिर निन्दर द्वारा तथा 6.45 बजे अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 6.55 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकर श्री सुनील सोनी तथा बॉलीवुड कलाकार श्री सुखबीर सिंह द्वारा महोत्सव में प्रस्तुतियों से समां बंधेगा।
क्रमांक 31/ /संगीता/मेघा