मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 08 जून 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर : गणतंत्र दिवस समारोह का जिला स्तरीय आयोजन अब पीजी कॉलेज ग्राउंड में विभागीय योजनाओं की चलित झांकियों को होगा प्रदर्शन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का नहीं होगा आयोजन    

अम्बिकापुर 13 जनवरी 2023

गणतंत्र दिवस समारोह का जिला स्तरीय आयोजन स्थल में परिवर्तन करते हुए अब यह आयोजन स्थानीय पीजी कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर में किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के द्वारा गणतंत्र दिवस की तैयारी हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है।
    जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। जिला स्तर पर विभिन्न विभागों व योजनाओं की चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा एवं यथा समय रंगीन गुब्बारे उड़ाए जाएगें। इस वर्ष कोविड-19 तथा कोविड वेरिएंट के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली बच्चों का कार्यक्रम तथा अन्य सांस्कृत कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।
समाचार क्रमांक 74/2023