मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शनिवार, 10 जून 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर : सर्वाधिक रकबा समर्पण कराने वाले जिलों में सरगुज़ा प्रदेश में अव्वल

22 हजार से अधिक किसानों ने किया 1906 हेक्टेयर रकबा समर्पण
25 जनवरी तक धान खरीदी पूर्ण होने का अनुमान

अम्बिकापुर 13 जनवरी 2023

समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए पंजीकृत किसानों से सर्वाधिक रकबा समर्पण कराने में सरगुज़ा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। अब तक 22 हजार 379 किसानों से 1906 हेक्टेयर रकबा समर्पण कराया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी 25 जनवरी तक जिले में धान खरीदी पूरी हो जाएगी।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य में धान खरीदी सुचारू रुप से संचालित है। पारदर्शी व सुव्यस्थित खरीदी के लिए सभी 47 उपार्जन केन्द्रों में एक-एक नोडल अधिकारी बनाये गए है जो प्रतिदिन की खरीदी व अन्य गतिविधियों पर नजर रख रहे है। अब तक 1 लाख 84 हजार 3276 मीट्रिक टन धान की खरीदी कर लिया गया है जो अनुमानित लक्ष्य का 75 प्रतिशत है।
समाचार क्रमांक 79