- 12 जनवरी 2023
महासमुंद 12 जनवरी 2023
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत वर्ष 2022-23 के तहत प्राप्त आवेदनों के हितग्राहियों के चयन के लिए 13 जनवरी 2023 को साक्षात्कार लिया जाएगा। समस्त हितग्राही जो योजनांतर्गत आवेदन किए है, साक्षात्कार के लिए दोपहर 12ः00 बजे जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, महासमुंद में समस्त दस्तावेजों सहित उपस्थित होंगे।
क्रमांक/19/786
प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 16 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत
कोण्डागांव 12 जनवरी 2023/कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 7 वारिसों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके तहत् तहसील केशकाल के ग्राम पीपरा तरईबेड़ा निवासी स्व. सुनील नेताम के पानी में डूब कर मृत्यु पर वारिस लीला बाई नेताम एवं घड़वाराम नेताम तथा कुएं पर डूबने पर फरसगांव तहसील के बैलगांव निवासी स्व. लीलाबाई मरकाम के वारिस हरीराम मरकाम, कोण्डागांव तहसील के डीएनके कॉलोनी निवासी स्व. हजारी ढ़ाली के वारिस जबारानी ढ़ाली, श्री ऋषिकेश ढ़ाली, तीर्थदुति ढ़ाली तथा कोण्डागांव तहसील के डीएनके कॉलोनी निवासी स्व. विश्वजीत अधिकारी के वारिस सुनीता अधिकारी को संयुक्त रूप से 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित वारिसों के बैंक खाते में हस्तान्तरित किये जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिये गए हैं।
क्रमांक-32/गोपाल