मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 08 जून 2023
मुख्य समाचार:

दुर्ग : बढ़ते ठंड की वजह से विद्यालयों की समय-सारणी में परिवर्तन

दुर्ग 09 जनवरी 2023

मौसम विभाग अनुसार सर्दी बढ़ने और शीतलहर को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग दुर्ग अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में निम्नानुसार समय-सारणी अनुसार संचालन किया जाना है। 1 पाली में संचालित विद्यालयों हेतु समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एवं 2 पालियों में संचालित विद्यालयों हेतु प्रथम पाली समय सुबह 08 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 12.30 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाना है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

समाचार क्रमांक 015