मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शनिवार, 10 जून 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर : 484 श्रमिक एवं आश्रितो को मिला 1 करोड़ से अधिक सहायता राशि

अम्बिकापुर, 5 जनवरी 2023

श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 10 माह में जिले के 484 श्रमिक एवं उनके आश्रितों को एक करोड़ 17 लाख 95 हजार 590 रुपये की सहायता राशि प्रदान किया गया है।
    श्रम पदाधिकारी श्री नितेश विश्वकर्मा ने बताया है कि प्रसूति सहायता योजना से 295 श्रमिको को 57 लाख 80 हजारए श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से 17 श्रमिको को 17 लाखए मुख्यमंत्री मेधावी छात्र. छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन  योजना से 40 बच्चो को  16 लाख 75 हजार  590 रुपये एवं मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से 132 बलिकाओं को 26 लाख 40 हजार रुपये की सहायता दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में 87 हजार 129 श्रमिक श्रम विभाग में पंजीकृत है।
समाचार क्रमांक 26/2023