मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 30 मार्च 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर  : आंगनबाडी केन्द्रों में भी 7 जनवरी तक अवकाश घोषित

अम्बिकापुर 5 जनवरी 2023

जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंडएशीत लहर एवं  कोहरे के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के द्वारा जिले के सभी  आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चो के लिए 7 जनवरी 2023 तक  अवकाश घोषित कर दिया गया है। 
 जारी आदेश में कहा गया है कि अवकाश अवधि में आंगनबाड़ी केंद खुले रहेंगे तथा  आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा हितग्राहियों को टेक होम राशनका वितरण, सामुदायिक गतिविधियां, टीकाकरण एवं शासकीय कार्यो का संपादन किया जाएगा।
    ज्ञातव्य है कि  जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण जिला प्रशासन द्वारा एक दिन पूर्व ही जिले के सभी स्कूलो में 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
समाचार क्रमांक 30/2023