- 30 दिसंबर 2022
दुर्ग 30 दिसंबर 2022
ग्राम जामगॉव आर, तह. पाटन, जिला-दुर्ग, निवासी स्व. ओमिन यादव, ब्लॉक 42, आईएचएसडीपी कालोनी, भागीरथी सदन, वार्ड नं. 58 उरला जिला दुर्ग, निवासी स्व. आदर्श एस.जीवनकर, ग्राम वार्ड नबंर 4 जेवरा सिरसा जिला दुर्ग, निवासी स्व. राममनोहर साहू, ग्राम बोरीगारका थाना-उतई, जिला दुर्ग निवासी स्व. देवानंद जांगडे, जवाहर नगर भिलाई, जिला-दुर्ग, निवासी स्व. मुकेश गोस्वामी, ग्रम देवरी जिला दुर्ग, निवासी स्व. सूरमनी बाई, ग्राम उफरा पाटन जिला दुर्ग, निवासी स्व. श्रीमति मंजू ठाकुर, पुरैना भिलाई चरोदा जिला दुर्ग, निवासी स्व. उबैद एवं ग्राम पाहंदा, अमलेश्वर जिला दुर्ग, निवासी स्व. सूरज वर्मा की दुर्घटना से मृत्यु हुई थी। जिसके लिए छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन के प्रावधानों के अनुरूप मृतक स्व. ओमिन यादव के पिता श्री खेलू आ. मिट्ठू, स्व. आदर्श एस.जीवनकर के पिता श्री सुनील जीवनकर, स्व. राममनोहर साहू की पत्नि खेम बाई साहू, स्व. देवानंद जांगडे की पत्नि मालती जांगडे, स्व. मुकेश गोस्वामी के पिता श्री हरिशंकर भारती, स्व. सूरमनी बाई के पति श्री रोहित साहू, स्व. श्रीमति मंजू ठाकुर के पति श्री रोशन ठाकुर, स्व. उबैद के पिता मो. आ. सुम्मन खान एवं स्व. सूरज वर्मा की माता श्रीमती सुशीला को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि संयुक्त कलेक्टर दुर्ग द्वारा स्वीकृत की गई है।