मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 31 मार्च 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर : संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक 4 जनवरी को

 अम्बिकापुर 30 दिसम्बर 2022

संभागायुक्त डॉ संजय अलंग की अध्यक्षता में विपणन वर्ष 2022-23 धान खरीदी के संबंध में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक 4 जनवरी 2023 को आयोजित की गई है। यह बैठक दोपहर 12:15 बजे आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।    
    बैठक में धान खरीदी की प्रगति, समिति स्तर से कस्टम मिलिंग की समीक्षा, मिलर द्वारा चावल जमा करने की समीक्षा एवं धान खरीदी के संबंध में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी।
समाचार क्रमांक 2073/2022