मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 02 जून 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर  : सिलाई मशीन प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 28 दिसम्बर 2022

प्राचार्य सह नोडल अधिकारी ने बताया है कि वर्ष 2022-23 में सिलाई मशीन ऑपरेटर कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण कराई जाएगी। इच्छुक हितग्राही 2 जनवरी 2023 को शाम 5 बजे तक लाईवलीहुड कॉलेज में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। उक्त प्रशिक्षण 3 माह का होगा जिसमें कौशल प्रशिक्षण उपरांत सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित लाइवलीहुड कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं।समाचार क्रमांक 2058/2022