- 24 दिसंबर 2022
अम्बिकापुर 24 दिसम्बर 2022
जिले में अब तक 22 हजार 582 किसानों ने 1 लाख 2 हजार 273 क्विंटल धान बेचा है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में विगत 1 नवम्बर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी चल रही है।
जिले में इस वर्ष 47 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। प्रतापगढ़ एवं सीतापुर केंद्र में सर्वाधिक 54435 क्विंटल एवं 48048 क्विंटल धान खरीदी की गई है। धान खरीदी के साथ ही शेष रकबा को किसानों से समर्पण भी कराया जा रहा है। अब तक 8722 किसानों से 461 हेक्टेयर रकबा समर्पण कराया गया है जो संभाग के जिलों में दूसरा सर्वाधिक है।
समाचार क्रमांक 2038/2022