मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
मंगलवार, 06 जून 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर : एनीकट मरम्मत एवं नदी की सफाई के कारण अम्बिकापुर के कुछ क्षेत्र में 4 दिन जलापूर्ति रहेगी बाधित

अम्बिकापुर 21 दिसम्बर 2022

नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई ने बताया है कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत तकिया फिल्टर प्लांट स्थित एनीकट के सभी गेटों का मरम्मत एवं नदी की सफाई कार्य कराए जाने के कारण 22 से 25 दिसंबर 2022 तक 16 पानी टंकियों से सायंकाल में जल प्रदाय नहीं किया जा सकेगा। उक्त तिथि तक मायापुर, केदारपुर, मणीपुर 1 एवं 2, नमनाकला 1 एवं 2, नवागढ़, महामाया, माखनविहार, गांधीनगर, पटपरिया, केनाबांध, घुटरापारा, आदर्श पानी टंकी, पीजी कॉलेज तथा ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र  में जल प्रदाय सायंकाल में बाधित रहेगा। नगर निगम आयुक्त ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
समाचार क्रमांक 2017/2022