मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 04 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपु : नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2022 : निर्वाचन की सूचना, सीटों के आरक्षण का प्रकाशन

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 19 दिसम्बर 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.एस.ध्रुव द्वारा नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2022-23 के मद्देनज़र निर्वाचन की सूचना, सीटों का आरक्षण एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन किया गया। 
जारी सूचना के अनुसार नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 22 पार्षद पद हेतु (अनारक्षित) एवं नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 03 पार्षद पद हेतु (अनुसूचित जाति मुक्त) पद का निर्वाचन होना है। 
नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर अपरान्तह 3.00 बजे, नाम निर्देशन की संवीक्षा 24 दिसम्बर प्रात 10.30 बजे, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने हेतु 26 दिसम्बर अपरान्त 3.00 बजे, मतदान तिथि 9 जनवरी 2023 एवं 12 जनवरी 2023 को मतगणना की कार्यवाही की जायेगी।
 समाचार क्रमांक 21/2022/संगीता