मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
मंगलवार, 06 जून 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर : 7 टंकियों से आज शाम नहीं होगी पानी सप्लाई

अम्बिकापुर 16 दिसम्बर 2022

नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई ने बताया है कि कतकालो फिल्टर प्लांट से महामाया जीएसएलआर तक बिछाए गए प्योर वाटर राईजिंग मेन पाईपलाइन में आवश्यक सुधार कार्य किए जाने के कारण 17 दिसंबर 2022 को नगर निगम क्षेत्र के नवागढ़, महामाया, माखन बिहार, गांधीनगर, पटपरिया एवं पीजी कॉलेज पानी टंकी से संबंधित क्षेत्र तथा ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सायंकाल का जल प्रदाय नहीं किया जा सकेगा। नागरिकों के असुविधा के लिए नगर निगम द्वारा खेद व्यक्त किया गया है।
समाचार क्रमांक 1991/2022