- 12 दिसंबर 2022
कोरिया 12 दिसम्बर 2022
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र बैकुण्ठपुर क्षेत्रान्तर्गत विकासखण्ड बैकुण्ठपुर तथा विकासखण्ड खड़गवां के लिए विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के अनुशंसा पर ग्राम पंचायतों के 25 कार्यों के लिए 1 करोड़ 48 लाख 73 हजार रूपये की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
समाचार क्रमांक 29/2022/मेघा