मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 22 मार्च 2023
मुख्य समाचार:

दुर्ग : दुर्ग जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर ग्राम कुथरेल के स्थान पर नगपुरा में होगा

दुर्ग 09 दिसंबर 2022

जिला प्रशासन द्वारा शासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन जनपद पंचायत दुर्ग के ग्राम पंचायत कुथरेल में 14 दिसंबर 2022 को किया जाना था परन्तु ग्रामीणों की मांग एवं सुविधा के दृष्टिकोण से शिविर आयोजन के स्थान में परिवर्तन किया गया है। अतः शिविर ग्राम कुथरेल के स्थान पर ग्राम नगपुरा में आयोजित किया जाएगा। हितग्राही अपनी शिकायते लेकर 14 दिसंबर 2022 को प्रातः 10 बजे शिविर में उपस्थित होवें।