मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 02 जून 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर : सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसंबर को

अम्बिकापुर 2 दिसम्बर 2022

भारतीय सशस्त्र सेनाओं के जो जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं उनका पुण्य स्मरण करने हेतु प्रतिवर्ष संपूर्ण देश में 7 दिसंबर 2022 को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बीके पाण्डेय ने कहा है कि शहीदों को याद करने का यह बहुमूल्य दिन है। उन्होंने जिले के नागरिकों  से अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छा से झण्डा दिवस पर दान कर पवित्र कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर दान की गई राशि से वीर नारियों का पुनर्वास, आश्रितों एवं विकलांग हुए जवान एवं सैनिकों के कल्याण पर राशि खर्च की जाती है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कहा है कि दान की गई राशि आयकर से मुक्त है। अतः स्वेच्छा से सहृदयतापूर्वक अपने देश के लिए गर्व से दान करें।  
समाचार क्रमांक 1909/2022