- 01 दिसंबर 2022
फसल बीमा जानकारी हेतु अधिकारी एवं बीमा कंपनी प्रतिनिधियों से संपर्क किया जा सकता है
महासमुंद 01 दिसंबर 2022
कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज यहाँ कलेक्ट्रेट परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उद्यानिकी फसल लेने वाले किसानों को रबी मौसम आधारित फसल बीमा का अधिक से अधिक लाभ दिलाने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ के माध्यम से जिले के सभी विकासखंड के गांवों में किसानों को योजना के बारे में बताएगा। ताकि वे रबी मौसम उगाए जाने वाले अधिसूचित 6 फसलों का बीमा कराकर विपरीत स्थिति में नुकसान होने पर लाभ ले सके। यह रथ 1 दिसम्बर से 7 दिसम्बर ( एक सप्ताह) तक किसानों को बीमा हेतु जागरूक करेगा। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि 01 से 07 दिसंबर 2022 तक फसल बीमा रथ अधिसूचित ग्रामों में जाकर कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि प्रचार- प्रसार करेंगे। जिससे की अधिसूचित ग्रामों के अधिक से अधिक कृषक फसल बीमा आवरण में शामिल होकर फसल बीमा का लाभ ले सकें।
उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने बताया कि किसानों को विपरीत मौसम जैसे कम तापमान अधिक तापमान, बीमारी अनुकूल मौसम कीट व्याधियों का प्रकोप कम या अधिक वर्षा ओलावृष्टि आदि से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा रबी मौसम 2022-23 लागू की गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् जिले में रबी वर्ष 2022-23 में महासमुंद जिले मे गेहूं सिंचित फसल को अधिसूचित किया गया है। जिसका बीमा 15 दिसंबर 2022 तक अपने नजदीकी राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा/ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक/ ज़िला सहकारी बैंक/प्राथमिक सहकारी समितियों/लोक सेवा केन्द्र से किया जा सकता है। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत महासमुंद जिले के अधिसूचित ग्रामों में दिनांक 01 दिसंबर से 07 दिसंबर 2022 तक फसल बीमा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश कुमार वर्मा, श्रीमती ऋतु हेमनानी, सहायक संचालक कृषि श्री अमित कुमार मोहंती सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उप संचालक श्री कश्यप ने बताया कि अधिसूचित ग्रामों के कृषक बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत प्रीमियम राशि अर्थात प्रति हेक्टर 450 रूपये जमाकर संबंधित वित्तीय संस्थाओं से बीमा पोर्टल के माध्यम से फसल बीमा करा सकते है। फसल बीमा से संबंधित अधिकारी जानकारी एवं समस्याओं के समाधान हेतु महासमुंद जिले के समस्त विकासखंडो के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं बीमा कंपनी द्वारा नियुक्त प्रतिनिधियों के मोबाईल नंबर पर संपर्क कर सकते है, जो कि निम्नानुसार है। महासमुंद श्रीमती सीमा करचाम +91-8319655118, श्री युधिष्ठिर नायक +91-8839864010, पिथौरा में श्री डी.पी. पटेल +91-8889166853, श्री देवेन्द्र यादव 7773804705, बसना ब्लॉक में श्री पी. एन. सामल +91-9425529174, श्री अनिल प्रधान +91-9340843336, सरायपाली विकासखंड में श्री डी.के. सेठ +91-9755998147,
श्री सूर्यकांत नायक +91-8770895117 से संपर्क किया जा सकता है।
क्रमांक/05/582