- 01 दिसंबर 2022
दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों एवं उभयलिंगी की समस्याओं के होगा त्वरित निराकरण
अम्बिकापुर 1 दिसम्बर 2022
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया है कि दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, उभयलिंगी व्यक्तियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विभाग द्वारा हेल्पलाइन नम्बर 155320 एवं टोल फ्री नंबर 1800-233-8989 का संचालन किया जा रहा है। उक्त हेल्पलाइन नंबर एवं टोल फ्री नंबर का उपयोग कर आवश्यकतानुरूप आपातकालीन सेवाएं एवं संसाधन उपलब्ध कराने तथा शिकायत हेतु सूचित कर सकते हैं। आवश्यक परामर्श लेने के साथ ही योजनाओं से संबंधित समस्याएं भी बता सकते है।
समाचार क्रमांक 1903/2022