मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 02 जून 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर : केंद्रीय जेल में लोक सेवा गारंटी नियम के कार्य संपादन हेतु अधिकारी नियुक्त

  अम्बिकापुर 1 दिसम्बर 2022

केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के प्रावधानों के तहत कार्य संपादन करने हेतु अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
    जारी आदेशानुसार संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जेल अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार साहू को अपीलीय अधिकारी, उप जेल अधीक्षक श्री आर.आर. मातलाम को सक्षम अधिकारी व सहायक जेल अधीक्षक श्री मनहरण गिरी गोस्वामी को पदाभिहित अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी अपने वर्तमान दायित्वों के साथ उपरोक्तानुसार केंद्रीय जेल में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत कार्य संपादित करेंगे।
समाचार क्रमांक 1901/2022