मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 02 जून 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर : कलेक्टर ने ठंड के कारण शाला संचालन समय में किया परिवर्तन

अम्बिकापुर 29 नवम्बर 2022

जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को दृष्टिगत  रखते हुए कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने जिले के समस्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है।
जारी आदेशानुसार अब दो पाली में संचालित होने वाली स्कूल प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक की कक्षाएं प्रात 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा शनिवार को अपराह्न 12.45 से सायं 4.15 तक तथा द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार अपराह्न 12.45 से सायं 4.15 तक एवं शनिवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तक शालाएं संचालित होंगी।  इसी प्रकार एक पाली वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9.45 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक तथा शनिवार को प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक संचालित होगी। ज्ञातव्य है कि इस विषय में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने जिला शिक्षा अधिकारी को शाला समय के संचालन में परिवर्तन हेतु पत्र लिखा था।
समाचार क्रमांक 1888