मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
मंगलवार, 06 जून 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर : राउंड टेबल मीटिंग में अम्बिकापुर के स्वच्छता प्रबंधन को मिली सराहना

  अम्बिकापुर 28 नवम्बर 2022

भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा सोमवार को वर्चुअल माध्यम से द्वितीय राउंड टेबल मीटिंग का आयोजन  मुख्य सचिव हरियाणा सरकार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार व नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई  शामिल हुए। राउंड टेबल मीटिंग में नगर निगम अम्बिकापुर द्वारा किये जा रहे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने से सम्बंधित जानकारियों की प्रस्तुतिकरण नगर निगम आयुक्त द्वारा किया गया। नगर निगम अम्बिकापुर द्वारा किये जा रहे जैविक एवं ठोस अपशिष्टों के बेहतर प्रबंधन की अध्यक्ष द्वारा सराहना की गई और अम्बिकापुर के स्वच्छता मॉडल को अन्य शहरों के लिए अनुकरण योग्य बताया गया।
    बैठक में सूखा कचरा और गीला कचरा के निपटान के लिए चयनित स्वच्छ शहरों के मॉडल पर चर्चा के साथ ही शहरी स्वच्छता के लिए चुनौतियाँ और संभावनाओं के संबंध में बात की गई। अम्बिकापुर के स्वच्छता मॉडल के बारे में नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अम्बिकापुर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की शुरुआत से लेकर स्वच्छता में मिले राष्ट्रीय पुरस्कार तथा वर्तमान की चुनौतियों के बारे में विस्तार से प्रस्तुतिकरण दी।
समाचार क्रमांक 1877/2022